गौरीगंज, अगस्त 23 -- अमेठी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सरकारी स्कूलों में कार्यरत रसोइयों के बढ़े हुए मानदेय और कैशलेस इलाज तथा बीमा सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में रसोइयों का मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है। हमारी मांग है कि रसोइयों को भी मनरेगा मजदूरों के बराबर प्रतिदिन पारिश्रमिक दिया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री से लगातार मांग की जा रही है। विधायक ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और उनकी देखभाल में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए मानद...