गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विकास भवन में मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान, संविदा कर्मियों के लंबित मानदेय के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर रवीश गुप्ता को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और मजदूरों के हक पर खुला डाका डाल रही है। मनरेगा जैसी जीवनदायिनी योजना को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। मजदूरों का पसीना सूख गया लेकिन उनकी मजदूरी अब तक नहीं मिली, यह सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ रोजगार व्यवस्था भी पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.