गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कर्मियों के बकाया को लेकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने अतिशीघ्र बकाया भुगतान की मांग अधिकारियों से की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार मनरेगा मजदूरों का हक मारना बंद करे अन्यथा पार्टी चरणबद्ध तरीके से बड़े जनांदोलन की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर प्रमोद नायक, एडवोकेट विनोद कुमार पाण्डेय, सतेन्द्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, विजेन्द्र तिवारी, जयंत पाठक, अनिल सोनकर, डॉ. चिन्मय पाण्डेय, महेंद्र मिश्रा, व्यास मुनि उपाध्याय, गणेश मिश्रा, कुलभूषण पाण्डेय, हजारी लाल जायसवाल, विक्रमादित्य, उत्कर्ष पाण्डेय, बाल गोविन्द चौरसिया, राजेश...