मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मनरेगा (अब वीबीजी रामजी) मजदूरों ने 118 दिनों से चले आ रहे धरना को बुधवार को एक पखवाड़े के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने यह निर्णय ग्रामीण विकास विभाग के पटना स्थित मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता के बाद लिया। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने 15 दिनों के अंदर उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही धरना समाप्त कर काम पर लौटने का आग्रह किया।इसकी जानकारी मनरेगा वॉच के जिला समन्वयक संजय कुमार सहनी ने दी। बताया कि उन्होंने इस साल दो जनवरी से मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी 16 सूत्री मांगों में काम नहीं मिलने, बकाया मजदूरी, नया जॉब कार्ड नहीं बनाने सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। बताया कि पटना में वार्ता काफी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई। अधिकार...