शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मनरेगा मजदूरों की लंबित मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव किया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। इससे पहले सभी कार्यकर्ता राजीव भवन टाउन हॉल पर एकत्रित हुए, जहां बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान महीनों से लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों के परिवारों पर इसका असर पड़ रहा है और उनकी रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, पवन सिंह, सुरेश चंद्र शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.