पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा निवासी अवधेश सिंह, ऋषिपाल, भूपराम, छैलू ने मनरेगा के लोकपाल को शिकायती पत्र देकर भुगतान कराये जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा है कि मनरेगा से राज्य अमृत सरोवर तालाब पर मजदूरी का कार्य किया गया था। कुछ लापरवाह अधिकारियों ने आज तक भुगतान नहीं किया है। इसका भुगतान करीब 28000 रुपए बनता है। इस मामले में मनरेगा लोकपाल ने कार्यक्रम अधिकारी और बीडीओ बीसलपुर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...