बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया भुगतान की तत्काल मांग की गई है। साथ ही कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है। इससे जनपद सहित पूरे प्रदेश में मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों को कई महीनों से करोड़ों रुपये की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...