बदायूं, अप्रैल 9 -- इस्लामनगर। ब्लॉक के गांव चमरपुरा में बीडीओ ने मनरेगा में हुए कार्यों एवं पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की। बतादें कि पिछले समय में गांव के ही व्यक्ति ने साइकिल द्वारा लंबा सफर तय करके मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार एवं पंचायत कार्यों को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इस संबंध में उच्च अधिकारियों ने चमरपुरा गांव में हुए मनरेगा कार्यों की समीक्षा की एवं जांच के निर्देश दिए हैं। इधर ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सेवक द्वारा अपात्र लोगों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। पात्र लोग इस योजना से वंचित हैं। वहीं पर बीडीओ का कहना है की निष्पक्ष जांच की जाएगी एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी एवं पात्र लोगों को इस योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.