हरदोई, मार्च 17 -- हरदोई। मनरेगा मजदूरों एवं संबंधित कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीन नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले लाखों मजदूर गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। एक करोड़ मनरेगा मजदूर परिवारों को पिछले करीब 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। योजना को जमीनी स्तर पर संचालित करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित करीब 40 हजार संविदा कर्मियों को पिछले लगभग आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि मनरेगा...