दुमका, दिसम्बर 31 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार को मनरेगा बीपीओ गीता टुडु के स्थानांतरण मसलिया प्रखंड में हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ डॉ विवेक किशोर ने उन्हें शॉल, डायरी, कलम एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बतादें कि गीता टुडु का जामा प्रखंड कार्यालय में मनरेगा बीपीओ के रूप में लगभग ढाई वर्ष का कार्यकाल रहा। सभी सहकर्मी ने इस दौरान उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रखंड के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। बीपीओ गीता टुडु ने प्रखंड के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रखंडवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कर्मियों द्वारा उन्हें कई उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में बीडीओ डॉ विवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.