गढ़वा, मई 19 -- केतार। उप विकास आयुक्त ने पत्र निर्गत कर मनरेगा कार्यों के सफल संचालन के लिए कई बीपीओ का तबादला कर दिया है। मनरेगा के निवर्तमान बीपीओ कमलेश कुमार का तबादला हो गया है। उनका तबादला कांडी प्रखंड में किया गया है। साथ ही भवनाथपुर के बीपीओ आनंद कुमार रजक केतार के नए बीपीओ बनाए गए हैं। उप विकास आयुक्त ने संबंधित बीपीओ से अविलंब नव पदस्थापित जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- जिले के सात बीडीओ के कार्यक्षेत्र बदले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...