बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मनरेगा को बहाल किए जाने तक कांग्रेस संघर्ष करेगी। मनरेगा को खत्म करने से मोदी सरकार का मजदूर विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। ग्रामीण मजदूरों की काम की कानूनी गारंटी को खत्म कर मोदी सरकार ने मजदूरों के पेट पर लात मारने का काम किया है। कांग्रेसियों ने सोमवार के लिए मनरेगा बचाओ पदयात्रा औरंगाबाद माफी से थरा कुतुबपुर, बिनावर, महमूदपुर, पलिया झंडा तक निकाली गयी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने झंडा दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.