मनरेगा बहाली को लेकर किया प्रदर्शन
प्रयागराज, मई 15 -- उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व उत्तर प्रदेश खेत और ग्रामीण मजदूर यूनियन ने मनरेगा बहाली की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र अफसरों को दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर लागू करोड़ों मजदूरों को रोजी-रोटी मुहैया कराने वाली दुनिया की सबसे बड़ी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम को मौजूदा केंद्र सरकार ने समाप्त कर दिया। इसे फिर से बहाल करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में समर सिंह पटेल, अखिल विकल्प, नसीम अंसारी, सुखदेव, गणेश, आनंद मालवीय, शीतला विश्वकर्मा, मनीष आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मनरेगा बहाली की मांग को लेकर ग्राम पंचायतों में धरना यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय हड़ताल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.