जौनपुर, फरवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। मनरेगा समाप्त किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में जुलूस शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन से शुरू होकर पीडब्ल्यूडी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए योजना बहाल करने की मांग उठाई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुधाकर तिवारी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार मजदूरों के अधिकार छीन रही है। कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई थी, लेकिन सरकार इसे खत्म कर मजदूरों का हक छीनना चाहती है। पूर्व एआईसीसी सदस्य देवव्रत मिश्र ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ला...