बागेश्वर, जनवरी 10 -- महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके बचाने को लेकर अब कमर कस ली है। कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर अपनी रणनीति साझा की है। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। देश से लेकर गांव तक आंदोलन की बयार बहेगी। केंद्र सरकार को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने बताया कि उनका यह अभियान समूचे जिले में चलेगा। पत्रकार वार्ता से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। रविवार को जिला मुख्यालय में एक दिवीय धरना होगा। 12 जनवरी से 26 जनवरी तक पंचायत स्तर पर संपर्क अभियान चलेगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के पत्र गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे। यह पत्र रोजगार सेवकों तथा मनरेगा श्रमिकों तक पहुंचाए जाएंगे। 30 जनवरी वार्ड स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.