गंगापार, फरवरी 13 -- क्षेत्र के धोकरी गांव में मनरेगा बचाओ जनचौपाल अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ग्रामीणों से संवाद किया। कार्यक्रम के पूर्व पैदल यात्रा में शामिल लोगों ने गांव का भ्रमण किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। मनरेगा बचाओ यात्रा की शुरुआत बालसन चौराहा प्रयागराज से की गई। धोकरी गांव पहुंची यात्रा में शामिल लोगों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। मनरेगा बचाओ अभियान की जिला समन्वयक सुष्मिता यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अक्षय यादव क्रांतिवीर, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अर्शिया ख़ान, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गौरव यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.