वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शास्त्री घाट पर रविवार को मनरेगा बचाओ जनचौपाल सह जनअधिकार यात्रा का समापन हुआ। वक्ताओं ने गांधीवादी युवाओं से मनरेगा को बचाने की लड़ाई में बढ़चढ़ कर जुड़ने का आह्वान किया और योजना को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि शोषित, वंचित, मजदूर और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनी ऐतिहासिक योजना को मजदूर विरोधी नीतियों के तहत कमजोर किया जा रहा है। करीब 125 किमी लंबी यह जनअधिकार यात्रा 11 दिन पहले प्रयागराज से शुरू हुई थी। 225 ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित करते हुए यात्रा 12वें दिन काशी पहुंची। हर 15 किमी पर जनचौपाल लगाई गई। समापन सत्र को लोकतंत्र सेनानी विजय नारायण, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.