हरदोई, फरवरी 14 -- हरदोई। कांग्रेस के नेतृत्व में जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा को कमजोर किए जाने के आरोपों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों के लिए जीवन का सहारा है। भाजपा सरकार इस कानून को कमजोर कर गरीबों से उनका अधिकार छीनना चाहती है। इसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि मजदूर-विरोधी नीतियों के जरिए मनरेगा को खोखला किया जा रहा है। कांग्रेस गांधीवादी तरीके से इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही है। हरदोई का एक-एक कार्यकर्ता इस लड़ाई में मजबूती से खड़ा है। 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव किया जाएगा। जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.