आगरा, फरवरी 2 -- अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव सराय जुन्नारदार में ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक सगीर अहमद की अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महमूद खान ने कहा कि कांग्रेस सरकर ने मजदूरों, बेरोजगारों के हित में मनरेगा को शुरू किया था, लेकिन भाजपा की सरकार में इसके नाम को बदल दिया गया। भाजपा हिंदुत्व के नाम पर समाज को बांटना चाहती है। सरकार मजदूरों, बेरोजगरों, युवाओं को हितैषी नहीं है। बैठक को प्रदेश महासचिव बीसेंट जोयल, प्रदेश सचिव सैयद अबरार अली, इंजीनियर इमरान अली, जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने संबोधित किया। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मियां, एस एस खान, फैज ...