उरई, फरवरी 8 -- उरई। मनरेगा का नाम बदले जाने के बाद से कांग्रेसी बीजेपी सरकार को घेरने में लगे हैं। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने शहर में मनरेगा बचाओ संग्राम पर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। पार्टी के लोगों ने कहा कि सरकार केवल अब योजनाओं के नाम बदलने तक ही सीमित होकर रह गई। भाजपा सरकार में मनरेगा की हालत खस्ताहाल हो गई है। जनता आने वाले समय में जबाव देगी। जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी तत्वाधान में गांधी चबूतरे पर मनरेगा बचाओ संग्राम पर धरना प्रदर्शन किया गया। मनरेगा जिला प्रभारी व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश प्रजापति ने कहा, कांग्रेस सरकार में मनरेगा योजना से चारोें तरफ खुशहाली थी। पर जब से बीजेपी सत्ता में आई हैं, मनरेगा की दुर्गंत हो गई है।बजट के नाम पर केवल कोरम पूरा हो रहा है। गांव क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.