गंगापार, मार्च 18 -- फूलपुर के अहियापुर में मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल में कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अधिनियम भारत सरकार द्वारा संचालित अधिनियम था जो 2005 में शुरू हुआ था जिसमें जनता को 100 दिनों का रोजगार मिलने की गारंटी निश्चित की गई थी। लेकिन वर्तमान सरकार मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी कर दिया। अब जनता इनके मनसूबों को पूरी तरह समझ चुकी है। मनरेगा मजदूर अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह से जागरूक हो चुकें हैं। आगामी 22 मार्च को भारतगंज में संविधान बचाओ, किसान बचाओ, मनरेगा बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए सभी से पहुंचने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...