कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम एवं सभी बीएलए को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कार्यक्रम 15 मार्च को चंदवारा प्रखंड के भोंडो पंचायत के बगिया टोला में आयोजित है। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत कमेटी एवं नवनियुक्त बीएलए से अनुरोध किया हैं कि निर्धारित स्थान पर समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...