हजारीबाग, जनवरी 29 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के झारखंड कार्यालय में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रखंड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी तथा संचालन गुरू प्रसाद साव ने किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार संविधान को ताक पर रखकर काम कर रही है। कांग्रेस ने मनरेगा जैसी देशव्यापी एवं रोजगारपरक कानून को बनाया। इस कानून के तहत बेरोजगार मजदूरों को काम की गारंटी मिली। अब भाजपा सरकार उस कानून में मनमाने तरीके से बदलना चाहती है। इससे बेरोजगार मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। इसे पेचीदा बनाया जा रहा है। जिसका असर गरीब मजदूरों पर पड़ना निश्चित है। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बताते हुए पंचायत कमेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.