गंगापार, जनवरी 11 -- कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत पूरे भुलई गांव में रविवार को एक दिवसीय उपवास रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया। इसी अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर शुरू की गई दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को वर्तमान सरकार ने लगभग समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को महात्मा गांधी से एलर्जी है और गरीबों से परेशानी। यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना ने करोड़ों लोगों को रोजगार और सम्मानजनक आजीविका दी, बावजूद इसके इसे आनन-फानन में कमजोर किया गया। जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.