रामपुर, मार्च 20 -- मिलक। संवाददाता मनरेगा में ठेका प्रथा का विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत महापंचायत का आयोजन किया गया।जिसमें ग्रामीणों ने भाग लिया और वक्ताओं को सुना।गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम क्योरार में मनरेगा कॉर्डिनेटर दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में महापंचायत में ग्रामीणों ने भाग लिया। महापंचायत में बोलते हुए वक्ताओं वक्ताओं ने सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप बदलकर उसे ठेकेदारी प्रथा की ओर धकेलने के प्रयासों पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह कदम ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों का हनन करेगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा। वही पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के गरीब मजदूरों का कानूनी अधिकार है। नई योजनाओं के नाम पर इसे ठेकेदारो...