रायबरेली, फरवरी 13 -- सिंहपुर। क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओ ने शुक्रवार को मनरेगा बचाओ पद यात्रा निकाल वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार मजदूर एवं किसान विरोधी बताते हुए जागरूक किया। जिलाध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल के नेतृत्व मे जुटे कांग्रेसी नेताओ ने सिंहपुर अहोरवा भवानी कस्बे से पद यात्रा का शुभारम्भ किया। यात्रा से पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पद यात्रा अहोरवा भवानी से पंहौना, जयनगरा, राजाफत्तेपुर, रस्तामऊ, लोधवरिया, पूरे गोबर मेडिकल कालेज,तिलोई होते हुए तहसील परिसर मोहनगंज पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.