कौशाम्बी, फरवरी 13 -- मंझनपुर विधानसभा के टेवा से शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा मनरेगा बचाओ महासंग्राम पद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बरैसा, कुंआडीह होते हुए जज़ौली व सिराथू विधानसभा के सैनी मंडी से सैनी चौराहा तक निकाली गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की विफलताओं से लोगो को अवगत कराया जा रहा है। बताया कि किस प्रकार से भाजपा गरीबों की हितकारी योजनाओं को कैसे समाप्त कर रही है। भाजपा का ध्यान न महंगाई की तरफ है और न ही बेरोज़गारी की तरफ है। सरकार सिर्फ योजनाओं को समाप्त करने व नाम बदलने में माहिर है। पदयात्रा कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप मिश्र अंशुमन ने बताया कि मनरेगा के प्रमुख उद्देशय गारंटीकृत रोजगार, ग्रामीण अकुशल...