कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्याल में बुधवार को जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित का कार्य करती थी लेकिन भाजपा अमीरों का कल्याण करने में व्यस्त है। पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, दीपक पांडेय बाबू, श्याम मूर्ति तिवारी, नैय्यर रिजवी, सुरेन्द्र शुक्ल, श्याम सिंह भदौरिया, आसिफ अल्वी समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...