गंगापार, जनवरी 21 -- क्षेत्र के रामदासपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ अभियान में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कांग्रेस नेता आशीष पांडेय ने कहा कि मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए मनरेगा ही सबसे बड़ा रोजगार का साधन साबित हुआ था। लेकिन उसको मोदी सरकार जी राम जी योजना करके काम की गारंटी ना देकर के मनरेगा पर कुठाराघात कर रही है। जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि जब तक मनरेगा का नाम पुनः नहीं होगा, तब तक कांग्रेस पार्टी चौपाल के माध्यम से गांव-गांव संघर्ष करती रहेगी। संचालन जिला महासचिव विनोद तिवारी ने किया। जिला महासचिव सुनील पांडेय, राजेश्वरी पटेल, डॉ.अमर सिंह पटेल, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, शिव मूरत विश्वकर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.