मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मीनापुर। खेमाईपट्टी में सोमवार को रविशंकर राय के नेतृत्व में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से गांवों के मजदूरों को रोजगार मिलता था। नए कानून में सरकार अपनी मर्जी चलाएगी। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। वीरेंद्र कुमार पंडित, विजय कुमार यादव, मो. रहमत, अब्दुल सत्तार अंसारी, उमेश साहनी, भरत बैठा, गणेश महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.