शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- शाहजहांपुर। पुवायां विधानसभा क्षेत्र के खुटार ब्लॉक में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष वर्षा रानी के आवास पर मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया ने किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण महिलाओं और मजदूरों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन मजदूरी भुगतान में देरी और काम न मिलने से लोग परेशान हैं। बैठक में सीमा गौतम, सायरा बानो, तबस्सुम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.