गुमला, अप्रैल 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला युवा कांग्रेस द्वारा भरनो प्रखंड के तुरीअंबा पंचायत में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सिसई विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जुगल उरांव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी नवनीत कौर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीणों का कानूनी अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नई नीतियों के जरिए मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नाम हटाने जैसे कदम ग्राम स्वराज की भावना को प्रभावित करते हैं। उन्होंने यह भी कह कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर हर पंचायत में जाएगी और लोगों को जागरूक करते हुए सरकार की नीतियों को उजागर करेगी। मौके पर जिल...