लखनऊ, फरवरी 7 -- प्रदेश कांग्रेस राज्य में 'मनरेगा बचाओ अभियान' को और धार देगी। अब तक प्रदेश भर में 1600 से ज्यादा चौपालें की जा चुकी हैं। अब कांग्रेस चाहती है कि प्रदेश के सभी जिलों में एकसाथ पदयात्राएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाए। संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह विकसित भारत- रोजगार गारंटी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन (वीबी-जी-राम-जी) योजना चलाने का मसौदा पास किया था। इसके बाद से ही कांग्रेस यूपीए सरकार के दौरान शुरू की गई उसकी फ्लैगशिप योजना 'मनरेगा' के बहाने ग्रामीण सियासत में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। मनरेगा बचाओ अभियान शुरू किया गया है, इसके तहत लोगों को यह बताने की कोशिश हो रही है कि मनरेगा बंद करके ग्रामीण का रोजगार गारंटी हक खत्म किया गया है। इसके अलावा नई योजना की अन्य खामियां तो रखी ही जा रही ...