बलरामपुर, जनवरी 23 -- बलरामपुर संवाददाता। मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत शेखरपुर एवं कलंदरपुर में कांग्रेस ने चौपाल का आयोजन किया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों व मनरेगा श्रमिकों को उनके अधिकारों, मजदूरी और रोजगार से जुड़ी जानकारियां दी गईं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों से यह योजना कमजोर हो रही है, जिससे गरीब और श्रमिक वर्ग का रोजगार प्रभावित हो रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है, लेकिन सरकार की नीतियों के चलते समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही है। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मजदूरी भुगतान में देरी, जॉब कार्ड से जुड़ी समस्याएं एवं अन्य परेशानियां रखीं। कार्य...