कौशाम्बी, जनवरी 11 -- नगर पंचायत चरवा में रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में 'मनरेगा बचाओ महासंग्राम' अंतर्गत एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में जोनल कॉर्डिनेटर व चायल से पूर्व विधायक विजय प्रकाश समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपवास कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार मनरेगा का नाम ही नहीं बल्कि इस योजना को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस योजना को लागू किया था लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार जैसे पूर्व में केवल नाम बदलने का काम किया वैसे ही इस योजना का नाम भी बदल कर लोगों को भ्रमित कर रही है। पूर्व विधायक व जोनल कॉर्डिनेटर विजय प्रकाश ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत में गरीब और कमजोर वर्गों के लिए 'काम के अधिकार' की गारंटी देता है और ग्रामीण विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.