पाकुड़, अप्रैल 10 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई पंचायत के विभिन्न ग्रामों में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिरसा हरित ग्राम, कूप निर्माण एवं अबुआ आवास सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया तथा एरिया आफिसर एप के माध्यम से कार्यों को कैप्चर किया गया। इस क्रम में एनएमएमएस के तहत फेस ऑथेंटिकेशन किया गया एवं छूटे हुए सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी भी संपन्न कराया गया। साथ ही पंचायत भवन में साप्ताहिक रोजगार दिवस का आयोजन कर उपस्थित ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ मनरेगा योजनाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें एनएमएमएस फेस ऑथेंटिकेशन, ई-केवाईसी, जॉब कार्ड सत्यापन, बिरसा हरित ग्राम योजना का रख-र...