छपरा, फरवरी 26 -- मांझी। मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित मनरेगा पार्क की शीघ्र होगी साफ सफाई तथा पार्क को मरीजों के साथ साथ आम लोगों के मॉर्निंग वॉक के लिए अनुकूल बनाया जाएगा। गुरुवार को सोशल मीडिया पर मनरेगा पार्क में ताला लगाए जाने की वायरल खबर से नाराज जदयू नेता उमाशंकर ओझा ने बीडीओ उपेन्द्र दास से मिलकर इसकी शिकायत की। शिकायत के आलोक में बीडीओ ने मनरेगा पीओ के माध्यम से तत्काल उसकी साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि वर्ष 2022 में मनरेगा योजना से निर्मित पार्क रखरखाव में गड़बड़ी की वजह से अबतक बन्द पड़ा है तथा पार्क जहरीले जीव जंतुओं का बसेरा बनकर रह गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.