लातेहार, अप्रैल 10 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड में मनरेगा के तहत संचालित डोभा निर्माण योजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल बालूमाथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और मामले की विस्तृत जांच की। जानकारी के अनुसार,कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा की डोभा योजना में अनियमितताओं और योजना स्वीकृति के नाम पर पैसे के लेनदेन के आरोप सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच के लिए टीम गठित की है,जिसका नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी कर रहे हैं। जांच के दौरान उमेश मंडल ने संबंधित अधिकारियों से प्रखंड में चल रही मनरेगा योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं में संभावित भ्रष्टाचार, वित्तीय लेनदेन और कार्यों की प्रगति से जुड़े कई मह...