लातेहार, मार्च 15 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह में मनरेगा के जेई और रोजगार सेवकों का विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया है। उनकी मांगों पर विचार नही करने से नाराज मनरेगा कर्मियों को हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा। कर्मियो ने बताया कि इससे पहले मनरेगा जेई और रोजगार सेवकों ने स्थायीकरण करने,बकाया मानदेय का भुगतान करने और सम्मान काम सम्मान वेतन आदि की मांग को लेकर नौ मार्च से लेकर 12 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल पर थे। बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को गम्भीरता से नही लिया। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की उनकी विवशता हो गई। मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मनरेगा योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...