मनरेगा घोटाला: पल्स अस्पताल संचालक की डिस्चार्ज याचिका खारिज
रांची, जुलाई 15 -- रांची। मनरेगा घोटाले से अर्जित कथित अवैध कमाई के मनी लाउंड्रिंग मामले में बरियातू रोड स्थित पल्स संजीवनी हेल्थ केयर अस्पताल की ओर से आरोपी बनाए गए रिजवान नजीर को राहत नहीं मिली। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने उसकी डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी। मामले में 4 जुलाई को दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। ईडी का आरोप है कि मनरेगा घोटाले से अर्जित अवैध राशि का निवेश पल्स संजीवनी हेल्थ केयर अस्पताल में किया गया। इसी आरोप को लेकर रिजवान नजीर ने खुद को मुकदमे से मुक्त करने के लिए डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.