जौनपुर, जनवरी 30 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा खत्म किए जाने के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को नामित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा और संघ महात्मा गांधी के नाम से नफरत करते हैं। दुर्भावना से प्रेरित होकर राष्ट्रपिता का नाम मिटाने के लिए मनरेगा कानून को खत्म किया गया है। पूर्व की कांग्रेस सरकार की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों, गरीबों और महिलाओं को गारंटी के तहत गांव में ही वर्ष में सौ दिन रोजगार पाने का अधिकार दिया था, किंतु मोदी सरकार मनरेगा खत्म कर उनके अधिकारों पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.