बुलंदशहर, जनवरी 16 -- अहार क्षेत्र के गांव ख़नौदा के आंबेडकर में मनरेगा बचाओ संग्राम की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गॉड के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। प्रज्ञा गॉड ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के खिलाफ मनरेगा में बदलाव कर रही है। पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य हरेंद्र अग्रवाल और जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने विचार रखे। कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, संचालन ज्ञानेंद्र राघव ने किया। बबलू कुरैशी, नरेंद्र चौधरी प्रमोद कुमार रामप्रसाद, छोटा जाटव, रामबाबू रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.