चित्रकूट, जनवरी 12 -- चित्रकूट। सदर तहसील क्षेत्र के रैपुरवा माफी की आदिवासी बस्ती में कांग्रेसियों ने मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि मनरेगा कोई उपकार नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से दिया गया कानूनी अधिकार है। भाजपा सरकार इस योजना का बजट घटाकर मज़दूरों को बेरोज़गारी की दलदल में धकेल रही है। कहा कि भाजपा को विकास से ज्यादा नामकरण की राजनीति आती है। जो योजना गांव को आत्मनिर्भर बनाती है, उसी पर सबसे बड़ा वार किया जा रहा है। मनरेगा को कमजोर करना आदिवासी, दलित और गरीब मज़दूरों पर हमला है। उन्होंने सांसद प्रियंका वाड्रा के जन्मदिन पर बस्ती के लोगों को साड़ी, कंबल, गर्म कपड़े और मिठाई वितरित किया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.