कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता अज्जू सिंह ने किया। बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च को चंदवारा प्रखंड, 16 मार्च को डोमचांच प्रखंड, 17 मार्च को कोडरमा प्रखंड तथा 18 मार्च को मरकच्चो प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मनरेगा मजदूरों और किसानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि मनरेगा मजदूरों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.