रिषिकेष, जनवरी 11 -- मनरेगा का नाम और स्वरूप में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने विभिन्न जगहों पर उपवास रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा के मूल स्वरूप को बदल कमजोर करने और मजदूरों का हक छीनने का आरोप लगाया। रविवार को छिद्दरवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रख प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और ब्लॉक अध्यक्ष व प्रधान गोकुल रमोला ने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के विचारों से निकली वह योजना है, जो गांव, गरीब और मजदूर को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देती है। आज भाजपा सरकार इस योजना को कमजोर कर गरीबों से उनका हक छीनने का काम कर रही है। यह सीधा-सीधा महात्मा गांधी के विचारों पर हमला है। जब देश बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा है, तब सरकार को रोजगार बढ़ाने की जरूरत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.