अमरोहा, जनवरी 30 -- मंडी धनौरा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विभा श्रीवास्तव को सौंपा। केंद्र सरकार द्वारा निरस्त की गई मनरेगा योजना को बहाल करने की मांग कर एक दिन का सत्याग्रह किया। तहसील कार्यालय पहुंचे ब्लाक अध्यक्ष मानव त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को निरस्त कर जो नया कानून बीजीरामजी बनाया है, वह मजदूरों के हित में नहीं है। मनरेगा एक ऐसी कानूनी गारंटी है, जिसमें करोड़ों लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही भूख और मजबूरी में पलायन कम हुआ। उन्होंने नए कानून को वापस लेने के साथ ही मनरेगा योजना को लागू करने की वकालत करते हुए एक दिवसीय सत्याग्रह किया। इस दौरान महिपाल सिंह, खुर्रम चौधरी, इंद्रपाल सिंह, सुधीर त्यागी, अमरजीत देवल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.