बुलंदशहर, जनवरी 24 -- कांग्रेस की मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अगौता ब्लॉक के गांव ढकोली में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस ने गांवों के गरीबों और मजदूरों के उत्थान के लिए मनरेगा कानून बनाया था, जिससे सम्मान के साथ रोजगार की गारंटी मिली। प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम मजदूरों और ग्रामीण गरीबों को बचाने का कांग्रेस का संकल्प है। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बारिश के बावजूद चौपाल में पहुंचे सभी ग्रामीणों और मजदूरों का आभार जताया। चौपाल को पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मीकि, शिवराम बाल्मीकि, लुकमान चौहान, नईम मंसूरी, भजनलाल, किशन चौधरी, युधिष्ठिर शर्मा एवं हाफिज जीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.