भदोही, जनवरी 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अभोली ब्लॉक के सदोपुर और नागमलपुर गांव में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं कोआर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों संग संवाद करते हुए पार्टी की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे मजदूरों को काम और मजदूरी समय पर नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र मिश्रा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है। इसे समाप्त करने की किसी भी साजिश का कांग्रेसजन हर स्तर से विरोध करेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.