जमशेदपुर, मार्च 16 -- पूर्वी सिंहभूम में मनरेगा के लिए 13 तकनीकी सहायकों अर्थात जूनियर इंजीनियर की बहाली की गई है। साथ ही एक कंप्यूटर सहायक का भी चयन किया गया है। लेकिन इन सभी का चयन करने से पूर्व 68 आवेदकों की अभ्यर्थिता रद्द करनी पड़ी है। इनमें से 64 तकनीकी सहायक हैं। इनमें से इक्का-दुक्का को छोड़ दें तो अधिकांश ने पूर्वी सिंहभूम के अलावा दूसरे जिलों में भी नामांकन किया था। दूसरी ओर, दो कंप्यूटर सहायकों और दो लेखा सहायकों का आवेदन भी रद्द किया गया है। आरोप है कि इनका चयन कर लिया गया था, परंतु इन्होंने तय समय सीमा में योगदान नहीं दिया। इस वजह से उनका दावा रद्द कर दिया गया है। इन सभी की मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि यह नियुक्ति 1/2023-24 में निकाले गए विज्ञापन के आलोक में की गई है। सूची में स्पष्ट कर दिया गया कि...