मनरेगा के सहयोग से शुरू हुआ कुआनो सफाई अभियान
बस्ती, मई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। शासन व प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को कुआनो नदी सफाई अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान भदेश्वरनाथ मंदिर के पास मोहटा घाट से हुआ। अभियान का शुभारंभ गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र के साथ डीसी मनरेगा संजय शर्मा, पीडी राजेश कुमार के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के पास पूजन कर हुआ। ग्राम पंचायत भदेश्वरनाथ की ओर से कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के लोगों की भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- तमसा नदी तट के गायघाट पर सांस्कृतिक संध्या के साथ हुई आरती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.